
दिल्ली में पार्टियों के यह प्रचारक कराएंगे उनकी नैय्या पार…
नेशनल डेस्क। दिल्ली में मंगलवार को सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भर चुनाव का बुगल फूंक दिया है। जहां दिल्ली और दिल्लीवासी चुनावी मोड में आ चुके हैं। वहीं, सभी पार्टियां जीत को लेकर कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इसी को लेकर सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी कर दी है। जहां भाजपा ने हेमा मालिनी, सनी देओल, रवि किशन, दिनेश यादव, मनोज तिवारी सरीके अभिनेता शामिल है, वहीं कांग्रेस ने नवजोत सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद जैसे नेता शामिल है। इसी क्रम में आप ने यह कहते हुए अपना नया दांव खेला है कि उनकी स्टार प्रचारक उनकी दिल्ली की जनता होगी। अब देखना यह कि जनता स्टारों को देखकर या वादों को सुनकर किसको दिल्ली की गद्दी पर बैठाता है।
मोदी, शाह समेत यह नेता अभिनेता करेंगे भाजपा का प्रचार
पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में दिल्ली के नए सांसदों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा लिस्ट में सनी देओल और हेमा मालिनी का भी नाम शामिल है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव- 2020 में भाजपा के स्टार प्रचारक#BJPWinningDelhi pic.twitter.com/MV4t1KwP6b
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 22, 2020
पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। इनके अलावा इस सूची में दिल्ली से सांसद हंसराज हंस, गौतम गंभीर, रविकिशन, भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के नाम शामिल हैं।
मनोहन सिंह, शशि थरूर औऱ नवजोत सरीके नेता संभालेंगे कांग्रेस की कमान
दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 को लेकर नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। इस बाबत कांग्रेस ने बुधवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, शशि थरूर, नवजोत सिंह सिद्धू, शत्रुघ्न सिन्हा को इस सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा, स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रखा गया है।
बता दें कि दिल्ली में हो रहे चुनाव प्रचार में पंजाब के नेता और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय बाद नजर आएंगे। उनके भाषणों को जनता में खूब पसंद किया जाता है। इसी तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा को भी दर्शक सुनते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए नवजोत सिंह सिद्धू और शत्रुघ्न सिन्हा को शामिल किया है।
अपनी राय, लेख और खबरें हमें नीचे कमेंट पेटी या the.journalistss1@gmail.com या व्हाट्सएप 6269177430 के जरिये भेजें.